फर्रुखाबाद डॉ.राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन पहुंच गई है। इस मशीन से कोरोना पीड़ित मरीज के फेफड़े में संक्रमण का पता आसानी से चल जाएगा। खास बात यह है कि जांच के लिए मरीज को बेड से किसी दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जाएगा। बल्कि इस मशीन को ले जाकर उसके बेड पर ही एक्स-रे किया जाएगा।
अस्पताल में करीब 25 बेड का आइसोलेशन वार्ड है। कोरोना पीड़ित बच्चों के लिए 20 बेड का वार्ड तैयार है, जबकि 20 बेड का अन्य वार्ड बनाने की भी तैयारी शीघ्र ही शुरू की जाएगी। महामारी की दूसरी लहर में कोरोना पीड़ित ज्यादातर मरीजों के फेफड़ों का संक्रमण भी तेजी से बढ़ा था। ऐसे मरीजों में संक्रमण स्तर का आसानी से पता लगाने के लिए एक्सरे अथवा सीटी स्कैन आवश्यक है।
कोरोना मरीज को मशीनों तक ले जाने के दौरान अन्य निगेटिव मरीजों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की गई। जांच मशीन की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके दुबे ने बताया कि फिलहाल एक्सरे मशीन को ब्लड बैंक में रखवा दिया गया है। शीघ्र ही इसका ट्रायल किया जाएगा। पोर्टेबल मशीन आने से कोविड मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।