फर्रुखाबाद सदर नगर पालिका शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाए हुए हैं। पालिका ने सेठ गली में अवैध रूप अतिक्रमण करके बैठे लोगों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। यहां पर एक दुकान को गिराने का काम किया गया।
लंबे अरसे बाद सेठ गली की सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सका है। अब जब निर्माण कार्य शुरू हुआ है तो पालिका उन लोगों पर भी शिकंजा कस रही है जो लोग दुकानों को आगे बढ़ा कर बनाए हुए हैं या फिर पटियो को आगे बढ़ा दिया है। पालिका की मंशा है कि सेठ गली से पूरी तरीके से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाए। इसी मंशा से सेठ गली नुक्कड़ पर एक दुकान को गिराने का काम किया गया। मालूम हो कि सेठ गली में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यह बहुत बड़ा मार्केट है। इसके साथ ही इसी गली में एक बैंक शाखा है, जहां पर लोगों का हर समय आना जाना बना रहता है। लेकिन जिस तरीके से गली में अतिक्रमण किया गया है उससे इस गली में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ईओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि अगर कोई अतिक्रमण नही हटाता है तो ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।