फर्रुखाबाद, थाना मऊदरवाजा के अन्तर्गत पढ़ने वाले मौजा ढिलावल में गंगाजली पत्नी स्व0 लालाराम के गाटा सं0 180 में कुछ भूमि है जो उनके पति स्व0 लालाराम ने उनके नाम पर खरीदी थी उन्हीं से लगी गाटा सं0 178 विभू दुबे व प्रभु दुबे पुत्र विनोद दुबे दोनों भाईयों की जमीन है मगर पिछले कुछ दिनों से दोनों दुबे भाईयों की नजर दलित विधवा गंगाजली की जमीन पर पहुंच गयी। जिसे वो कब्जाने की कोशिश पिछले कुछ दिनों से कर रहे हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा उपजिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी महोदय फर्रुखाबाद से भी की गयी मगर कोई सुनवाई न हो सकी। जिससे विभु दुबे व प्रभु दुबे दोनों भाईयों के हौसले इतने बुलन्द हो गये कि आज प्रातः लगभग 09.00 बजे जाकर गंगाजली की भूमि में जाकर टेªक्टर चलवा दिया। मौके पर गाटा सं0 178 एवं 180 के बीच खड़े खम्भे व नलकूप की नाली टेªक्टर से जुतवाकर भूमि कब्जा करने लगे।
मौके पर 112 व थाना मऊदरवाजा पुलिस को सूचित किया गया तब पुलिस ने पहुंचकर कब्जा कर रहे प्रभु दुबे व विभु दुबे को कब्जा करने से रोका तथा अपने साथ थाना मऊदरवाजा ले गये तथा वहाँ पर दोनों पक्षों को समझाकर कानूनी कार्यवाही के तहत कार्य करने को कहकर चलता किया।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।