अशोक तिवारी, लखनऊ: रिटायर्ड आईएएस एसपी सिंह पर एक ट्वीट के माध्यम से जन मानस को भड़काने के प्रयास का आरोप लगाते हुए योगी सरकार ने मुकदमा
दर्ज किया है। पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया, ”आज उन्नाव में मेरे ऊपर गंभीर धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्नाव पुलिस का कहना है कि तैरती लाशों पर मेरे द्वारा किया गया ट्वीट भ्रामक है। योगी जी ने दो दिन में लगातार दो मुकदमें तोहफे में दिए हैं। ये यूपी मॉडल की पोल खोलने का इनाम है।”

शवों का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से न करना हिंदुओ के लिए कलंक जैसा है। यूपी का यह योगी मॉडल जीवित को इलाज नहीं, मृतक का अंतिम संस्कार नहीं।
एसपी सिंह ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें शव गंगा में बहते हुए जा रहे हैं। जिसके बाद उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
उन्नाव सदर कोतवाली पुलिस ने ट्वीट का संज्ञान लिया और पुलिस ने दावा किया कि जो 100 शव गंगा में बहते हुए दिखाए जा रहे है, वह जनवरी 2014 के हैं। इसके बाद सदर कोतवाली में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पर महामारी एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।