गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को साकार करने के लिए जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर 6 नोएडा में मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में 10 मई को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत वर्तमान तक 1829 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की घोषणा को जनपद गौतम बुद्ध नगर में साकार करने के उद्देश्य से जनपद के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में अधिकारियों के द्वारा मीडिया कर्मियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराई जा रही है। सभी मीडिया बंधुओं को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके इस उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में जनपद में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत उप जिलाधिकारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिविर संचालित करते हुए कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिला अधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में आज चलाए गए अभियान के तहत इंदिरा गांधी कला केंद्र में 460 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। डिप्टी कलेक्टर गुंजा सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि मीडिया बंधुओं के लिए 10 मई से मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आज वर्तमान तक 1829 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर रूप से जारी रहेगा और मीडिया कर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारों के सदस्यों को भी कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जाएगी।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।