उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में 90 साल के बुजुर्ग कैदी के पैरों में बेड़ियां डाल कर इलाज कराने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि 90 वर्षीय बाबूराम पुत्र वलबन्त सिंह एक पुराने मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें महिला हॉस्पिटल के नॉन कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
महिला हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सौरभ ने बताया कि बाबूराम थोड़े से मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं और बार-बार बेड से उठ कर भाग जाते हैं।इसलिए बार-बार भागने के दौरान इन्हें कहीं चोट न लग जाये, इसलिए इन्हें बेड़ियों में बांधकर रखा गया है।
फिलहाल बुजुर्ग बाबूराम का बेड़ियों के साथ उपचार जारी है और उनके मानवाधिकार हनन के मामले पर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।
बाबूराम निवासी कुल्हा हाविवपुर इनका नाम बताया जा रहा है।फिलहाल महिला हॉस्पिटल के नॉन कोविड वार्ड में सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया।एक पुराने मामले में बाबूराम एटा के जिला कारागार में ये सजा काट रहे हैं।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।