लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी की शिक्षिकाओं, शिक्षा मित्रों को सत्र की समाप्ति तक घर से काम करने की छूट दे दी गई है।
यूपी के बेसिक शिक्षा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने इस संबंध में ट़्वीट कर जानकारी दी है।उन्होंने लिखा है कि कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंत (20 मई 2021) तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने की अनुमति होगी. एक से 8 तक रहेंगे सभी सरकारी स्कूल बंदबता दें 20 मई 2021 तक कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय/ सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त /कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षिक कार्य पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी किया गया है. बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि 20 मई 2021 तक छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे. इसके अलावा परिषदीय शिक्षक /शिक्षामित्रों /अनुदेशकों के साथ कस्तूरबा विद्यालय को भी विभागीय कार्य घर से करने की अनुमति दी गई है
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट से दी जानकारी
फोन पर अफसरों से संपर्क में रहना होगा



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।