उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद। भोलेपुर मे स्थित हनुमान मंदिर मे आज हनुमान जयन्ती पर आज सारे कोरोना नियम फ़ेल हो गये,भक्तो के लिये कोरोना को देखते हुये न तो कोई भी पाबन्दी लगाई गयी और ना ही अलग से कोई इंतजाम नहीं किये आम दिनो कि तरह की मन्दिर भक्तो के लिये खुला रहा जिससे मंदिर मे खूब भीड़ रही,भक्त भी कोरोना का डर भुलाकर बिना मास्क के मंदिर मे खूब दिखे और सामाजिक दूरी पूरी तरह फेल रही।
कोरोना नियम कि धज्जियां तो तब और उड़ गयी जब मंदिर परिसर मे ही भंडारा वितर्ण किया गया जिसको लेने के लिये भक्तो की भीड़ टूट पडी ,कोविड नियमों को पालन कराने को वहां कोई सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं था।
जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने के बाद भी प्रशासन की कोई सख्ती नहीं दिख रही है। धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं बाजारों में भी भीड़ पर नियंत्रण के कोई इंतजाम नहीं हैं।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।