फ़र्रुखाबाद, लंबे समय बाद लगे लॉकडाउन का जिले में व्यापक असर दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी दुकानों के ताले नहीं खुले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। हालांकि, चुनाव ड्यूटी के कारण सड़कों पर पुलिस की संख्या काफी कम थी इसलिए बाइक और तिपहिया वाहनों को रोकने वाला कोई नहीं था। यह बात अलग रही कि पुलिसिया कार्रवाई की डर से अधिकतर लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा।
छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों ने लॉकडाउन का पालन किया और दुकानें नहीं खोलीं। यहां तक कि फल और सब्जी वालों ने भी दुकान लगाना उचित नहीं समझा, जबकि उनकी दुकानों को बंद से मुक्त किया गया था। सुबह के समय इक्का-दुक्का वाहन आते-जाते दिखे लेकिन दोपहर होने से पहले ही लोग घरों को लौट गए। पुलिस को बहुत सख्ती भी नहीं करनी पड़ी। हां, जहां पुलिस की नजर पड़ी वहां आटो या बाइक सवारों को रोककर आवागमन का कारण जरूर पूछा गया। माकूल जवाब मिलने के बाद पुलिस भी उन्हें छोड़ दे रही थी। सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सप्ताह में एक दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों ने लॉकडाउन का पालन किया और दुकानें नहीं खोलीं। यहां तक कि फल और सब्जी वालों ने भी दुकान लगाना उचित नहीं समझा, जबकि उनकी दुकानों को बंद से मुक्त किया गया था।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।