उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद अबैध शस्त्र फैक्ट्री में तमंचों के जखीरे के साथ ही 3 शातिरों को पुलिस नें गिरफ्तार करनें में सफलता हासिल की है। पता चला की आगामी पंचायत चुनाव में खपत के लिए अबैध तमंचे बनाये जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें पुलिस लाइन सभागार में बताया कि एसओजी प्रभारी जे पी शर्मा, कंपिल थानाध्यक्ष जे पी यादव, निरीक्षक अपराध कायमगंज जयंती प्रसाद गंगवार आदि नें मुखबिर की सूचना पर थाना कंपिल के किन्नर नगला कंपिल कटरी में पड़ी एक झोपड़ी से आरोपी जनपद कन्नौज के विशुनगढ़ हरिहरपुर निवासी मोहन लाल पुत्र राजेन्द्र सिंह, ग्राम किन्नर नगला कंपिल निवासी वीरभान पुत्र हरीराम व निलेश पुत्र हरीराम को दबोच लिया| आरोपियों के पास से 12 देशी तमंचा 315 बोर, 2 तमंचा 12 बोर, 11 अधबने तमंचे व एक अधिया 315 बोर के साथ में ही तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए।सीओ राजवीर गौर आदि रहे।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।