उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में प्रदेश की महिला सुरक्षा को भले ही शीर्ष वरीयता पर रखा गया है, लेकिन इनकी रक्षा करने के जिम्मेदार लोग ही महिलाओं की अस्मिता से खेल रहे हैं। मैनपुरी में महिला को कार में लिफ्ट देकर एक सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कार में सिपाही के दो साथी भी सवार थे। महिला ने अपनी इज्जत बचाने की गुहार लगाई, लेकिन साथी कार में चुपचाप था।
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार को दवा लेने शिकोहाबाद (फीरोजाबाद) गई थी। शाम को बस में सवार होकर कस्बा घिरोर तक आ गई। यहां से गांव जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। युवती के मुताबिक, इसी दौरान गांव शाहजहांपुर निवासी धर्मेंद्र अपनी कार लेकर वहां आ गया।
कार में उसका साथी प्रदीप भी था। धर्मेंद्र सिपाही है। वह उसे पहले से जानती है। धर्मेंद्र ने उसे गांव छोडऩे के बहाने कार में बैठा लिया। रास्ते में निर्जन स्थान पर धर्मेद्र ने कार रोक ली। आरोप है कि प्रदीप ने उसके हाथ पकड़ लिए।
धर्मेंद्र ने कार में ही उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कार से उतार कर दोनों आरोपित चले गए। इंस्पेक्टर घिरोर पहलवान सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कार में लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला शाहजहांपुर जिले का सिपाही धर्मेन्द्र कासगंज जिले में तैनात है। पीडि़ता ने सिपाही और उसके साथी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



More Stories
300 इंच की एलईडी स्क्रीन पर गूंजा ‘भारत माता की जय’: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में भारत–न्यूज़ीलैंड फाइनल का सामूहिक प्रसारण, जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न ग्रेटर नोएडा।
मां के प्यार से सजा ग्रेटर नोएडा का सबसे भावुक उत्सव,, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में मदर्स डे पर उमड़ा जज्बातों का सैलाब, तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया रैंप वॉक, महिलाओं की ताकत और मातृत्व को मिला भव्य सम्मान।
बागपत,,मेरठ विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई,जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।