October 15, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

गौतम बुद्ध नगर सोशल मीडिया पर चली खबर कोरोना को लेकर लोग परी चौक से कर रहे हैं पलायन जिला प्रशासन ने इस खबर का किया खंडन।जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई के निर्देश पर उप जिला मजिस्ट्रेट प्रसून द्विवेदी के द्वारा परी चौक का किया गया स्थल निरीक्षण।

गौतम बुद्ध नगर सोशल मीडिया पर चली खबर कोरोना को लेकर लोग परी चौक से कर रहे हैं पलायन जिला प्रशासन ने इस खबर का किया खंडन। सोशल मीडिया पर प्रकाशित की जा रही पलायन की खबर तथ्यों से परे।सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में यह तथ्य आया कि कोरोना को लेकर लोग परी चौक से पलायन कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने इस खबर को तत्काल गंभीरता से लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट प्रसून द्विवेदी को मौके पर भेजा गया। उप जिला मजिस्ट्रेट प्रसून द्विवेदी ने परी चौक पर पहुंचकर गहनता के साथ स्थल निरीक्षण किया। जहां पर किसी भी व्यक्ति के द्वारा पलायन नहीं किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर चलाई जा रही यह खबर तथ्यों से परे है। जिला प्रशासन ने इस खबर का पूर्ण रूप से खंडन किया है।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें