August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह ने पर्चा लिया वापिस।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह ने पर्चा वापिस लिया”
विगत 10 वर्षों से भी अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे भोयरा निवासी सुनील सिंह जनपद गौतमबुद्धनगर की वार्ड नंबर 05 से भाजपा की तरफ़ से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिल पाने के कारण नाराज़ थे और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन आज दिनाँक 11 अप्रैल 2021 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व ग्रामवासियों के हस्तक्षेप से सुनील सिंह ने भाजपा के वार्ड नंबर 05 से उम्मीदवार अमित चौधरी के पक्ष में ऐलान कर दिया है। ख़बर लिखे जाने तक सुनील सिंह पर्चा वापिस करने के लिए कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर दिए हैं।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें