उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में रविवार को सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र के बैनपुरा निवासी रामऔतार शाक्य (62) मलेट्री हॉस्पिटल से रिटायर हो चुके थे। वह कमालगंज के भोजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक थे। रविवार सुबह रामऔतार बाइक से भोजपुर स्थिर अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में जहानगंज क्षेत्र के गांव महरुपुर बीजल के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



More Stories
300 इंच की एलईडी स्क्रीन पर गूंजा ‘भारत माता की जय’: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में भारत–न्यूज़ीलैंड फाइनल का सामूहिक प्रसारण, जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न ग्रेटर नोएडा।
मां के प्यार से सजा ग्रेटर नोएडा का सबसे भावुक उत्सव,, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में मदर्स डे पर उमड़ा जज्बातों का सैलाब, तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया रैंप वॉक, महिलाओं की ताकत और मातृत्व को मिला भव्य सम्मान।
बागपत,,मेरठ विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई,जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।