गौतमबुद्धनगर 03 अप्रैल 2021उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर सचिव पूर्णकालिक सुशील कुमार-v ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है, जिस के स्थान पर अब उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मई 2021 को किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसके बचाव के प्रति जागरूक होना आवश्यक है ,ऐसी स्थिति में विद्वान अधिवक्तागण व वादकारीगण न्यायालय परिसर में मास्क लगाकर प्रवेश करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें, जिससे कोविड-19 के संक्रमण को जनपद में फैलने से रोका जा सके।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।