उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में निजी अस्पतालों के बाहर खड़े वाहनों से आवास विकास तिराहे पर जाम लग गया। वाहन इस कदर फंसे कि क्रिश्चियन कॉलेज से नेकपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और यातायात पुलिस जाम खुलवा सकी।
शहर के आवास विकास तिराहा और बढ़पुर मंदिर के पास जाम की समस्या स्थायी रूप लेती जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आवास विकास तिराहे के पास निजी अस्पतालों के बाहर मरीजों की बाइकें, कारें फुटपाथ और सड़क पर खड़ी हो गईं। उसी दौरान कई रोडवेज बसें भी आ गईं। टेंपो व कारें भी फंस गईं। कुछ ही देर में क्रिश्चियन कॉलेज से नेकपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी पुलिस तिराहे पर और यातायात पुलिस बढ़पुर मंदिर के पास पहुंची। उन्होंने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद जाम खुल सका। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि शनिवार से अभियान चलाकर वाहनों को हटवाएंगे। कोई भी वाहन फुटपाथ पर खड़ा नहीं होने देंगे।
बीच रोड पर बंद हो गई रोडवेज बस
दोपहर करीब दो बजे बढ़पुर देवी मंदिर के सामने इटावा डिपो की एक रोडवेज बस बीच रोड पर बंद हो गई। मंदिर में पूजा के लिए काफी ट्रैक्टर-ट्रालियां भी खड़ी होने से जाम लग गया। जब बस चालू नहीं हुई, तो यात्रियों ने धक्का मारा। इसके बाद बस चली गई।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।