उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सपा नेता व भाजपा से कभी विधायक रहीं उर्मिला राजपूत ने शहर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि 15 फरवरी को उनके पति रामकृष्ण राजपूत के मोबाइल पर गौतम नाम के व्यक्ति ने एक वीडियो भेजा। इसमें वह अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के आरक्षण को समाप्त करने का आह्वान कर रहा है।
वह सवर्णों को एकजुट होकर देश के राजनेताओं को समाप्त करने की बात भी कहता है। इसके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को गोलियों से छलनी करके हत्या करने का राष्ट्रविरोधी वक्तव्य दे रहा है।
उन्होंने ऐसे वक्तव्य से देश में अराजकता, धार्मिक व जातीय विद्वेष, उन्माद की स्थिति से हिंसा भड़कने का अंदेशा जताया है। पूर्व विधायक की तहरीर पर शहर कोतवाली में गौतम नाम के व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक नफरत फैलाने, सोशल मीडिया पर धमकी देने तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।