उत्तर प्रदेश के जनपद के फर्रुखाबाद जिले में थाना मेरापुर क्षेत्र के नगला सूदन में बुधवार देर रात बाइक सवार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार लालू पुत्र दिनेश (35) तथा नन्हे पुत्र अशोक (35) मुरान से अपने घर वापस आ रहे थे। तभी संकिसा से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में लालू की मौत हो गई जबकि साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।