छिबरामऊ नगर के मोहल्ला बस्तीराम निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष बीती रात नगर के फर्रुखाबाद चौराहा पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सैफई में उनकी मौत हो गई। देर शाम उनका शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इस दौरान उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्ला बस्तीराम निवासी महेंद्र प्रताप सिंह चौहान के पुत्र कमल सिंह चौहान (36) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से जीटी रोड बाईपास पर गए हुए थे। जब वह फर्रुखाबाद चौराहा पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मिनी पीजीआई सैफई ले गए। वहां इलाज के लिए रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र के लोगों में भी हादसे को लेकर मायूसी छा गई। कुछ ही देर में लोग उनके मोहल्ला बस्तीराम स्थित आवास पर पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनका शव घर पहुंचा। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
मोहल्ला बस्तीराम निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष कमल सिंह चौहान का 20 मार्च शनिवार को 35वां जन्मदिन था। शाम को घर पर कमल ने परिजनों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जन्मदिन को लेकर पत्नी बच्चे और मम्मी-पापा के अलावा उनके मित्रों में भी खुशी का माहौल था, लेकिन यह खुशियां कुछ ही देर बाद उस समय मातम में बदल गई, जब वह किसी काम से देर रात फर्रुखाबाद चौराहा पर पहुंचे और सड़क हादसे का शिकार हो गए।
पूर्व राज्यमंत्री ने बूथ अध्यक्ष की मौत पर जताया शोक
भाजपा की पूर्व खनन राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने मोहल्ला बस्तीराम के बूथ अध्यक्ष कमल सिंह चौहान की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अभी पिछले दिनों ही वह उनके घर जाकर उनके परिजनों से और कमल से मिली थीं। उन्हें क्या पता था कि यह उनकी कमल से अंतिम मुलाकात साबित होगी।



More Stories
300 इंच की एलईडी स्क्रीन पर गूंजा ‘भारत माता की जय’: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में भारत–न्यूज़ीलैंड फाइनल का सामूहिक प्रसारण, जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न ग्रेटर नोएडा।
मां के प्यार से सजा ग्रेटर नोएडा का सबसे भावुक उत्सव,, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में मदर्स डे पर उमड़ा जज्बातों का सैलाब, तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया रैंप वॉक, महिलाओं की ताकत और मातृत्व को मिला भव्य सम्मान।
बागपत,,मेरठ विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई,जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।