उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वनखड़िया निवासी टेंपो चालक जितेंद्र ने रविवार देर रात करीब 1 बजे शराब के नशे में पत्नी पूनम उर्फ आकांक्षा (32) के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। महिला की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी पति जितेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पत्नी पूनम उर्फ आकांक्षा के मायकेवालों को सूचना दे दी है। उनके आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि जितेंद्र टेंपो चालक है और शराब के नशे में रहता है। नशे में पत्नी से आए दिन मारपीट करता था।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।