फर्रुखाबाद के याकूतगंज गांव में गुरुवार को खेत की सिंचाई करने गए वृद्ध की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पड़ोसी खेत मालिक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में पुलिस लगा दी गई है।याकूतगंज निवासी शिवशंकर कटियार (65) गुरुवार को निजी नलकूप से फसल की सिंचाई करने गए थे। पड़ोसी खेत मालिक का नौकर करिया यादव भी वहां मौजूद था। सिंचाई के दौरान शिवशंकर और करिया में विवाद हो गया।आरोप है कि करिया ने शिवशंकर के चेहरे और गर्दन पर फावड़े से वार कर दिए। चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक शिवशंकर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिवार के लोग और एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी राजवीर सिंह, कोतवाल जय प्रकाश पाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल से कुछ दूरी पर करिया को पकड़ लिया। फोरेंसिक टीम के ओम प्रकाश ने खून व मिट्टी के नमूने लिए और चोटों के निशान की लंबाई व गहराई मापी। कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों से पूछताछ में शिवशंकर का आसपास के खेत वालों से विवाद होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।