कन्नौज जिले में छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहा स्थित एक वर्कशॉप में मंगलवार देर रात आग लग गई। अग्निकांड में 10 बाइकें जलकर राख हो गईं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नगर के आवास विकास कालोनी निवासी सलमान पुत्र मुन्ना का फर्रुखाबाद चौराहे पर रॉयल हीरो सर्विस सेंटर व स्पेयर पार्ट का शोरूम है।
मंगलवार की रात को शोरूम में आग लग गई। चौराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट टीम ने जब आग की लपटें उठती देखीं तो जानकारी शोरूम संचालक व फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। लगभग दो घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम संचालक सलमान ने बताया कि अग्निकांड में शोरूम में खड़ी 10 बाइकें, ऑटोमेटिक मशीनें, स्पेयर पार्ट, बैट्री का मोबिल ऑयल जल गया। दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। अग्निकांड में उसे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।