गौतम बुद्ध नगर ओवर रेट मदिरा की बिक्री के संबंध में वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान। जनपद में ओवर रेट शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला अधिकारी सुहास एल वाई के द्वारा बड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए 12 बीयर की दुकानों एवं चार संबंधित आबकारी निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि ओवर रेट बियर की बिक्री होने के संबंध में कतिपय वीडियो वायरल होने के उपरांत जिला अधिकारी ने इस प्रकरण को तत्काल बहुत ही गंभीरता के साथ लिया और 12 संबंधित बियर की दुकानों एवं क्षेत्र के आबकारी निरीक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस निर्गत किए गए है। उन्होंने बताया कि कारण बताओ नोटिस का जवाब प्राप्त होने के उपरांत संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।