उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद। गंगादरवाजा मोहल्ले में आरोपितों ने एक महिला की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी स्वाती गंगवार सोमवार को अपने मकान में निर्माण करा रही थी तभी मोहल्ले का ही गोविन्द कौशल रिवाल्वर लेकर तीन अज्ञात साथियों के साथ जा पहुंचा। गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर रिवाल्वर कनपटी पर लगा दी और महिला को जान से मारने की धमकी दी। लोगों को आता देख आरोपित भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।