October 15, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

कमालगंज ,,मंदिर में दुर्गा की प्रतिमा से चोरों ने लाखों के जेवरात चुराए, ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

उत्तर प्रदेश  जनपद फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर राबी में स्थित दीप केसरी नव दुर्गा मंदिर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर दीवार फांद कर घुस गए। चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से दो सोने के हार,चेन आदि चुरा लिए। सुबह करीब तीन बजे पुजारी को घटना की जानकारी हुई।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण चोर ले गए हैं। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें