लखनऊ में मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार देर रात भाजपा सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर (30) को गोली मारकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के अनुसार आयुष रात करीब 2.45 बजे मड़ियांव होकर घर लौट रहा था। छठा मील के पास पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली आयुष के दाहिने हाथ को भेदते हुए निकल गई। एडीसीपी के मुताबिक घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आयुष बयान देने की हालत में नहीं है। वहीं, बेटे पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही सांसद कौशल किशोर और उनकी पत्नी जयदेवी ट्रामा सेंटर पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। आयुष की हालत अभी स्थिर है। मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है। वहीं, एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमला कर भागे बदमाशों को पुलिस तलाश रही है। उन्होंने बताया कि आयुष पर पहले भी हमला हो चुका है। ऐसे में रंजिश के चलते वारदात किए जाने का अंदेशा है।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।