September 14, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

धामपुर में सभासद के घर छापेमारी में मिला अवैध गोवंश पुलिस ने भारी मात्रा में मृत पशुओं का बरामद किया मांस,जिन्दा पशुओं की मिली खेप, सभी आरोपी हुए फरार।

धामपुर में सभासद के घर छापेमारी में मिला अवैध गोवंश पुलिस ने भारी मात्रा में मृत पशुओं का बरामद किया मांस। धामपुर: अवैध पशु कटान की सूचना पर स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौहल्ला बंदूकचियान में चर्चित पालिका सभासद के घर पर छापामारी की। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा पशु सहित दो मृत पशुओं के अवशेष बरामद किए गये। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।

मौहल्ला बंदूकचियान में लंबे समय से अवैध रूप से पशु कटान का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने मुखबरी पर चर्चित पालिका सभासद के घर पर छापेमारी की। पुलिस की टीम को देखकर पशु कटान में लगे तस्कर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने इस दौरान घर से कटान के लिए लाये गए तीन जिंदा पशु व दो मृत पशुओं के अवशेष सहित पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले हत्यार व तराजू भी बरामद की है। पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी अनित कुमार कुमार, सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, नगर इंचार्ज संजय भाटी, उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।पुलिस की छापेमारी के दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पशुओं के अवशेष को कब्जे में ले लिए हैं। परीक्षण के बाद पशुओं के अवशेष किस जानवर के हैं। इसकी पुष्टि करने की बात कही है। गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद धामपुर का चर्चित सभासद पूर्व में भी गोवंश कटान के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें