आज दादरी स्थित अराधना इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने कंप्यूटर प्रशिक्षण छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया, परीक्षा केंद्र दादरी स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज को बनाया गया, जिसमे क्षेत्र के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया,
इस योजना के अंतर्गत अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण एवं छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी,
संस्थान के डायरेक्टर रविंद्र नागर ने कहा कि हम बच्चो के करियर को ध्यान में रखते हुए समय समय पर इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन कराते रहेंगे, छात्रों में स्किल विकसित करने के साथ साथ रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन बहुत ही आयश्यक है, आराधना इंस्टीट्यूट छात्रों को विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर प्रशिक्षण कोर्स सीसीसी, ‘O-लेवल’, इंग्लिश स्पीकिंग, डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम्स एवं कंपटीशन कोचिंग की सुविधा दे रहा है। गरीब छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्यक्रम सामग्री भी दी जा रही है, जिससे समाज के वंचित और गरीब छात्रों को धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े।संस्थान के डायरेक्टर ने इस सफल आयोजन के लिए सभी साथियों स्टाफ मेंबर्स को धन्यवाद दिया।



More Stories
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन,उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय किया नाम रोशन,इस वर्ष के टॉपर्स में आरव पूनिया ने 98.2% प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शारदा विश्वविद्यालय में व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन।
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया के खिताब से किया सम्मानित।