जनपद फर्रुखाबाद। कोरोना को देश में आये करीब एक साल होने को है और अब तो वैक्सीन भी आ चुकी है। टीकाकरण भी हो रहा है। कोरोना के मामले भी कम हुए है जिसके चलते लोग अपनी पुरानी आदतों की ओर लौटने लगे हैं।लेकिन यह अभी सही नहीं है क्योंकि कुछ राज्यों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना सिंह का है। सीएमओ ने कहा कि लोग अब बेफिक्र हो चले हैं और सभी जगह बिना मास्क और सामाजिक दूरी के दिखाई देते हैं। लोगों ने समझ लिया है कि यह बीमारी चली गई है। अब हमको इस बीमारी से आजादी मिल गई है जबकि ऐसा नहीं है कई राज्यों में यह फिर से बढ़ने लगा है। इस समय और साबधानी वरतनी होगी। सीएमओ का कहना है कि अगर स्वस्थ रहना है तो इन आदतों को अपने जीवन में उतारना ही होगा और नित्य व्यायाम करना होगा साथ ही गर्म पानी का सेवन करते रहें। सीएमओ ने कहा कि वर्तमान में मौसम में भी बदलाव हो रहा है और बदलते मौसम में जो बीमारियां प्राय: दिखाई देती हैं जिनके लक्षण कोरोना से मिलते-जुलते हैं। ऐसे में जरूरत है कि लोग सावधान रहें और जब भी उन्हें लगे कि वह कोरोना की चपेट में सकते है, वह तुंरत अपना सैंपल जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षणों में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं।बताया कि, यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य विभाग अब भी बाहर से आने बालों पर नजर रख रहा है। उनकी जांचे भी करा रहा है। अगर किसी में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उनको होम आइसोलेशन में या बीमारी की अधिक गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।