मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर पेट्रोल के टैंकर ने मारी इनोवा में टक्कर 7 लोगों की मौके पर हुई मौत।
थाना नौहझील अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

हादसे मैं 7 लोगोँ की मौत से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे।देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 68 के समीप आगरा की तरफ से एक टैंकर तेल लेकर जा रहा था बताते हैं कि तभी टैंकर अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंचा जिससे हुई घटना। टैंकर ने नोएडा की तरफ से आ रही इनोवा में टक्कर मार दी जिसमे सवार मनोज,45 वर्ष,बबिता 40 वर्ष,अभय 18 वर्ष ,हेमंत 16 वर्ष ,अनु 11 वर्ष ,हिमाद्री ,के साथ चालक राकेश 39 बर्षीय शामिल है।इनोवा सवार जींद हरियाणा निवासी 7 लोगों की मौत हो गई
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवनीत चहल एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया हादसे में जींद हरियाणा की इनोवा सवार सात लोगों की मौत हो गई है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।