आज सेवा भारती गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
अनिल , क्षेत्र संगठन मंत्री सेवा भारती ने सभी कार्यकर्ताओं को सेवा भारती के कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना बनाकर निःशुल्क शिक्षा केंद्र, सामाजिक जागरण, स्वावलंबन तथा स्वास्थ्य के कार्य पूरे जिले में करने पर जोर दिया।

सेवा भारती गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें, जे पी सिंह तथा कर्नल बी सी यादव को संरक्षक, कर्नल लाखन सिंह क्ष,रुद्रेश पाण्डेय -उपाध्यक्ष ,नरेश – उपाध्यक्ष,मनोज भाटी – उपाध्यक्ष,मयंक पाण्डेय – जिला मंत्री,नितिन वर्मा – कोषाध्यक्ष बनाया गया तथा ग्रेटर नोएडा, दादरी, गौतम नगर सहित अन्य 3 नगरों की भी कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी के सभी नव नियुक्त सदस्यों ने आगामी 3 माह में सेवा कार्य विस्तार की योजना बनाई।
इस प्रशिक्षण वर्ग में सेवा भारती के क्षेत्र प्रचार प्रमुख गौतम पाल जी सहित पूरे जिले से कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।