August 30, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली।

 

छपरा: बिहार से एक बड़ी खबर यहां के छपरा जिले में बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस में डकैती हुई है। गुरुवार को छपरा जिले में ट्रेन में डकैती हुई है और डकैतों ने यात्रियों से लूटपाट के दौरान एक यात्री को गोली भी मार दी है। बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही बिहार के छपरा जिले में पहुंची सोनपुर के पास डकैतों ने इस ट्रेन डकैती को अंजाम दिया।

शिवम कुमार नाम के एक यात्री ने जब डकैतों की लूटपाट का विरोध करना चाहा तो डकैतों ने उसे गोली मार दी। घायल शिवम को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घायल यात्री शिवम उत्तर प्रदेश इटावा जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ की बहाली में शामिल होने गए थे जहां से लौटते वक्त वह ग्वालियर एक्सप्रेस के जरिए इटावा जा रहे थे।
जानकारी अनुसार सोनपुर के पास कुछ बदमाश ट्रेन में चढ़ गए और लूटपाट शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर उन्होंने शिवम को गोली मार दी। इस दौरान लगभग 15 से 20 यात्रियों के मोबाइल और कैश की लूट की गई। ट्रेन के छपरा पहुंचने पर जीआरपी ने घायल शिवम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी युवक उत्तर प्रदेश के इटावा नगर के यशवंत नगर थाना क्षेत्र निवासी साब सिंह यादव का 22 वर्षीय पुत्र शिवम यादव बताया गया है। उसे सोनपुर जंक्शन और दिघवारा रेलवे स्टेशन के बीच यात्रा के दौरान गोली मारी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच संख्या G5 में सफर कर रहा था। इसी बीच करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने सोनपुर जंक्शन एवं दिघवारा रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर हथियारबंद अपराधियों ने उस युवक को गोली मार दी। गोली शिवम की दाहिनी जांघ में लगी है और आर-पार हो गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी चेन पुलिंग कर फरार हो गए।यह डकैती बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस में हुई है। इसके बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया है।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें