फर्रुखाबाद. ऑनलाइन खरीदारी के माध्यम से ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस नें किया गिरफ्तार।ऑनलाइन खरीदारी के माध्यम से ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नें उसके पास से मोबाइल आदि बरामद किए हैं। थाना पुलिस ने गौरव पुत्र रणधीर सिंह, परमल पुत्र राधेश्याम, शिवम सिंह उर्फ दीपू पुत्र महेंद्र पाल, राघवेंद्र निवासी ग्राम गूडेरा व अंकित सिंह पुत्र शीशपाल निवासी दौलतपुर टिगरी अल्लाहगंज शाहजहांपुर को दबोच लिया। उनके खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस नें उसके पास से मोबाइल आदि बरामद किए।
पुलिस के अनुसार आरोपी हल्द्वानी, हापुड़, दिल्ली, रायबरेली आदि जगह से ट्रांसपोटेर्शन का कार्य करते थे। सामान आते ही अपने मोबाइल बंद कर लेते थे। आरोपी करोड़ों रुपए का घपला कर चुके हैं। बीती रात पुलिस नें पांचों आरोपियों को ग्राम गुडेरा से गिरफ्तार कर लिया है, पांच आरोपियों के राजेपुर में मेडिकल कराया गया। अमृतपुर सीओ अजेय कुमार शर्मा नें बताया कि पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मेडिकल कराकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।