उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा करते हुए अवैध शस्त्र बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने हथियार और उनके बनाने के उपकरण किये बरामद।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव कुमार बाजपेई ने शुक्रवार को बताया कि थाना अल्हागंज पुलिस ने बीती देर रात्रि ग्राम असरफपुर में जंगल की कटरी झोपड़ी डालकर अवैध हथियार का निर्माण कर रहे। ग्राम असरफपुर निवासी जयराम और जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के सीडे चकरपुर निवासी रामचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को झोपड़ी से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध हथियार व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
एसपी ग्रामीण ने बताया की जयराम पूर्व मे भी शस्त्र फैक्टरी चलाने के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि तमंचा बनाने के सामान कानपुर से मंगवाते थे। आरोपितों द्वारा निर्मित एक तमंचा की कीमत करीब दो हजार रुपये है। आरोपित आस पास के जनपदों में भी तंमचा की सप्लाई करते हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।