फर्रुखाबाद : बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने सरकारी मशीनरी के साथ कोविड वैक्सीनेशन कराया। टीकाकरण के बाद अधिकारियों ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया और सभी को टीकाकरण कराने की अपील की। डीएम मानवेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्या, एसडीएम अनिल कुमार श्रीवास्तव कोविड टीका लगवाने डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर इन सभी के कोविड वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने भी टीकाकरण कराया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में एसपी अशोक कुमार मीणा ने कोविड वैक्सीन लगवाई। इसके बाद सीओ सिटी राजवीर सिंह गौर, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक किशवर अली, निरीक्षक हेमंत सिंह, उप निरीक्षक रजनेश कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने कोविड वैक्सीनेशन कराया। पुलिस लाइन में टीकाकरण के लिए छह कोविड बूथ बनाए गए थे। शाम तक 1732 लक्ष्य के सापेक्ष 1200 लोगों का किया गया कोविड टीकाकरण किया गया।



More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेःसीएम योगी
जेवर विधायक ठा.धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर बैठक की,नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट न केवल प्रदेश के लिए,बल्कि देश के लिए गौरव का प्रतीक बनकर उभरेगा।
लखनऊ -प्रदेश में MBBS दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग 6 अक्टूबर से होगी शुरू।