11/02/2021मौनी आमवस्या पर सनातन धर्म में माघ में मौनी आमवस्या पर स्नान एवं दान-पुण्य का विशेष महत्व है। बृहस्पतिवार को को मौनी अमावस्या पर प्रदेश में नदियों के किनारे घाटों पर लोग पुण्य डुबकी लगा रहे हैं। दिन में दस बजे तक लाखों लोगों ने पुण्य की डुबकी लगा ली है।मौनी आमवस्या पर प्रयागराज के साथ ही हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तथा फर्रूखाबाद में कल्पवास कर रहे लोग तड़के ही गंगा नदी में डुबकी लगा लेते हैं। इसके साथ ही वाराणसी अयोध्या गोरखपुर व कानपुर में भी लोग स्नान कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में संगम के साथ माघ मेला स्थल पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी कराई है। सुबह करीब साढ़़े़े नौ बजे हेलीकाप्टर से स्नानार्थियोो पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई। हेलीकाप्टर करीब पांच मिनट तक घूमता रहा।

प्रयागराज में विभिन्न अखाड़े अपनी परम्परा के अनुसार तड़के स्नान करते हैं। इसके साथ ही कल्पवास कर रहे लोग भी पुण्य की डुबकी लगाते हैं। प्रयागराज के माघ मेले के तीसरे और सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम तथा मेला क्षेत्र में अन्य गंगा घाटों पर जमकर पुण्य की डुबकी लग रही है। यहां स्नानार्थी पूरी आस्था के साथ पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं।यहां स्नान के उपरांत यथा सामर्थ दान दक्षिणा भी दिया जा रहा है। रात 12:19 बजे से अमावस्या तिथि का संचरण होते ही श्रद्धालुओं ने डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। तब भीड़ स्नान घाटों पर नहीं दिखी जैसी सुबह दिख रही है। पुण्य काल 6:31 बजे से 9:30 बजे तक था। माघ मेला प्रशासन से जुड़े लोगों का अनुमान है कि आज 40 लाख लोग श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर स्नान करेंगे।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।