उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खालिस्तान से जुड़े 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। 1 आतंकी को आज 8 फरवरी को, जबकि दूसरे को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लखनऊ पुलिस ने विकास नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए संदिग्ध एक खालिस्तानी आतंकी को पंजाब पुलिस की टीम ने लखनऊ पहुंचकर लखनऊ पुलिस के सहयोग से हिरासत में ले लिया है।आरोपी पहले से वांटेड था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी का संबंध खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा और मुल्तानी सिंह और अन्य देश विरोधी तत्वों से है। हालांकि, परमजीत सिंह पम्मा इस समय इंग्लैंड में और मुल्तानी सिंह जर्मनी में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।ये लोग पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों, आतंक को बढ़ावा देने के प्रयास में हैं।आरोप है कि जगदीश सिंह उर्फ जग्गा और जगरूप सिंह को किसी बड़ी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के लिए तैयार किया गया था। उनके माध्यम से कारतूस खरीदने की भी योजना थी।कारतूस खरीदने के लिए इनको रुपये भी उपलब्ध कराए गए थे। इन रुपयों से जगदीश सिंह और जगरूप सिंह की ओर से मध्य प्रदेश से असलहे और कारतूस खरीदे भी गए थे।
हालांकि, पंजाब पुलिस ने जगरूप सिंह को एक दिन पहले ही असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था।दूसरे अभियुक्त जग्गा को आज 8 फरवरी के दिन पंजाब और लखनऊ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त की गिरफ्तारी विकास नगर के सेक्टर 3 के सचिवालय चौराहा से हुई।पंजाब पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।