सीईओ नरेंद्र भूषण ने रखी आधार शिला 8 फरवरी, श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा सफीपुर स्थित मोक्षधाम में 51 फिट की शिव प्रतिमा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके प्लेटफॉर्म की आधार शिला का पूजन आज ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

कमेटी अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को भूमिपूजन किया गया था उसी क्रम में आज आधार शिला रख कर प्लेटफॉर्म का कार्य शुरू हो गया है। जबकि मूर्ति का निर्माण कार्य विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार की नोएडा स्थित वर्कशॉप में अपने अंतिम चरण में चल रहा है।
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि मूर्ति में स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया जा रहा है जिससे मूर्ति लगभग 100 साल तक जीवंत रहेगी। उन्होंने बताया कि मूर्ति का अनावरण मार्च या अप्रैल माह में करा दिया जायेगा।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने मोक्षधाम तक आने वाली सड़क, बिजली व्यवस्था, शेड व अन्य कार्यो को सुद्रण कराने के साथ साथ पीछे घाट के सौंदर्यीकरण के कार्य को कराने का अनुरोध किया जिसे सीईओ नरेंद्र भूषण ने सहर्ष स्वीकार कर सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्य कराने के निर्देश जारी किये।
इस अवसर पर अनिल सुतार, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, हरवीर मावी, विनोद कसाना, मुकुल गोयल, हरेंद्र भाटी, अशोक अग्रवाल, अमित गोयल, श्यामवीर भाटी, रविन्द्र चौहान, मनोज सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, मुकेश यादव, विजेंद्र भाटी, पवन सिंघल व अन्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर,20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त।
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।