आज दिनांक 03/02/21 को सेक्टर डेल्टा में आधुनिक ओपन जिम की शुरुआत प्राधिकरण के सहयोग से सेक्टर डेल्टा 2 पार्क में हुई।आर डब्लू ए महासचिव आलोक नागर ने एनसीआर लाइव को बताया कि आर डब्लू ए के द्वारा लगातार पिछले कई महीनों से सेक्टर डेल्टा 2 के पार्कों में ओपन जिम की मांग सेक्टर के अंदर कर रहे थे।
उस मांग को पूरी करते हुए सेक्टर के अंदर आज से प्राधिकरण के द्वारा ओपन जिम शुरू करा दी गई जिसके लिए सेक्टर वासियों ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक नरेंद्र भूषण और अपर मुख्य कार्यपालक दीपचंद का आभार व्यक्त किया प्राधिकरण के द्वारा अपने आदर्श सैक्टर डेल्टा 2 मे आधुनिक ओपन जिम का शुभारंभ एक्सरसाइज कर अशोक तिवारी जी ने किया और आर डब्लू ए के पदाधिकारियों वह सेक्टर वाशियों के द्वारा किया गया। इस मौके अशोक तिवारी,भीम सिंह सिसोदिया, धर्मवीर भाटी, राज सिंह मावी,रविंद्र भाटी पल्ला, जगमाल सिसोदिया, बॉबी भाटी, बीआर दिवाकर जी ,अनिल नागर, एसपी जैन, काफी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।