गौतम बुद्ध नगर जिला अधिकारी सुहास एल वाई दादरी में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सुन रहे हैं जनता की समस्याएं। मौके पर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में दे रहे हैं आवश्यक दिशा निर्देश।

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आज जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हो रहा है। जिलाधिकारी सुहास एल वाई के द्वारा दादरी तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिला अधिकारी के द्वारा जनता की प्राप्त शिकायतों के संबंध में मौके पर ही जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं।



More Stories
नोएडा में भूजल दोहन नहीं हुआ बंद तो करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन।
दूधिया हाईमास्ट लाइटों से रोशन हुए ग्रेटर नोएडा के पार्क,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जनता को किया समर्पित।
ग्रेटर नोएडा मंगलमय कॉलेज में छात्रों का रोष: डबल फीस और फर्जी कोर्स के खिलाफ 1 अप्रैल को धरना प्रदर्शन।