गौतमबुद्धनगर आज शहीदी दिवस पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत के सदस्यों ने जनपद गौतमबुद्धनगर के कस्बा जारचा में एकमात्र स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि गांधी जी विश्व के एकमात्र सर्वमान्य नेता है ।जिनके विचार आज भी प्रासांगिक है उनका सम्पूर्ण जीवन सत्य अहिंसा प्रेम और शान्ति की शिक्षा देता है लेकिन आज ही के दिन खुराफाती तत्वों ने अहिंसा के पुजारी गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं संस्था के संरक्षक मास्टर वीरेंद्रपाल राणा ने कहा कि गांधी जी आजादी के आंदोलन के मुख्य नायक रहे जिन्होंने अपने विचारों से आम जनमानस को जागृत किया और ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी मगर दुःख की बात यह रही कि अपने ही लोगों ने अपने ही महात्मा की हत्या कर दी जिनकी याद में आज के दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाते है ।इस अवसर पर दिल्ली प्रभारी नरेश वर्मा, विजय तंवर, रवि कुमार, हरेंद्र आनंद, आर के सागर, शहजाद मलिक और अनिल भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।