धौलाना यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की निंदा की। यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने धौलाना तहसील में मुख्यमंत्री को संबोंधित ज्ञापन एसडीएम को सौपते हुए कंगना रनौत का समर्थन किया। सदस्यों का कहना है कि मुहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना सांसद ने कंगना के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे देशभर की महिलाओं का अपमान होता है। महाराष्ट्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संदीप कुमार गुप्ता, शिवम ठाकुर सपनावत, दीपक ठाकुर, अंशुल ठाकुर, दीपक उर्फ दीपू, गौरव गुप्ता, अजीत वर्मा, विपिन कुमार, सौरभ राणा, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।