गाजियाबाद संवाददाता
कौशांबी स्थिल एंजेल मॉल के एक रेस्टोरेंट में पुलिस व प्रशासन की टीम ने संयुक्त् रूप से छापा मार। यहां अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने 50 से अधिक युवक-युवतियों को संचालक व प्रबंधक समेत मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट से शराब व हुक्का भी बरामद किया है। सभी के खिलाफ कोविड 19 अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। नो रूल्स रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब और हुक्के परोसे जा रहे थे। पुलिस ने छापेमारी में 50 से अधिक युवक-युवतियों को पकड़ा है। एक साथ इतनी भीड़ होने से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका थी। एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक नो रूल्स नामक रेस्टोरेंट ओर बार में सोशल डिस्टेंस को ताक पर रखकर हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। रेस्टोरेंट पर पुलिस ओर प्रशासन ने मिलकर छापा मारकर इसमें संलिप्त सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं,एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मॉल स्थित नो रूल्स रेस्टोरेंट और बार में बड़ी संख्या में युवक और युवतियां जमा थे, जो शराब और हुक्का पी रहे थे। जिला प्रशासन की टीम के साथ रेस्टोरेंट में छापा मारा तो धुएं का गुब्बार भरा मिला। शराब और बीयर के जाम झलकाते हुए युवक-युवतियां मिलीं, जिन्होंने शारीरिक नियमों को भी ताक पर रख दिया। पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक, प्रबंधक व अन्य स्टाफ समेत 50 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ एपिडेमिक एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।