गाजियाबाद संवाददाता (मोनिका सोम)
भारत विकास परिषद साहिबाबाद शाखा ने शुक्रवार को गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत 22 शिक्षकों को सम्मानित किया। परिषद के सदस्य प्रवीण भाटी ने बताया कि सभी शिक्षक शाखा से जुडे़ हैं, जिन्हें घर-घर जाकर पौधा, पैन और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। भारत विकास परिषद का कहना है कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवंदन कार्यक्रम हुआ, जिसमें शिक्षकों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र गंभीर, आलोक गुप्ता, सुधीर धवन, ऊषा गुप्ता, ब्रिजेश जादौन, पंकज सिंघल, अमिताभ अग्रवाल, महिला संयोजिका निशी शर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। परिषद के सदस्यों ने कहा कि पुरस्कार पाना आसान कार्य है, लेकिन उसके स्तर को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।