Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।

ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मनोज त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता केवल ज्ञान से नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र और मानसिक दृढ़ता से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती विकसित करने की प्रेरणा दी।
पूर्व श्रमायुक्त एवं लेबर जज श्री बृजेश राय ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा और वैदिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वेदों एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा पद्धति को और अधिक सुदृढ़, संस्कारयुक्त तथा व्यवहारिक बनाने की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थी केवल सफल पेशेवर ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार एवं नैतिक नागरिक भी बन सकें।

Dhruv Classes के संस्थापक पवन राय ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से आवश्यक सहयोग प्रदान करने के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने “शिक्षा से सेवा” की भावना को समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व श्रमायुक्त एवं लेबर जज श्री बृजेश राय, समाजसेविका श्रीमती सूर्यकला लक्ष्मी, जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, Helmet Man of India राघवेंद्र,जीएनआईओटी समूह के आउटरीच हेड पंकज कुमार सहित अनेक शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकगण ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने और “शिक्षा से सेवा” के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

About Author