दनकौर-बृहस्पतिवार 11 जून को किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में दनकौर कोतवाली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ पहुँच कर ज्ञापन सौंपा संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया जैवर टोल महाप्रबंधक द्वारा क्षेत्र के किसान एवं किसान संगठनों पर अभद्र व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जिसकी विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है जिसका क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है जिसके विरोध में आज दनकौर कोतवाली पहुँच कर थाना प्रभारी मनोज चौहान को जेवर टोल महाप्रबंधक के ख़िलाफ़ कानूनी करवाई कराने व टोल महाप्रबंधक के पद से हटाने के जिला कमिश्नर महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा एवं ज्ञापन के मध्यम से माँग की गई अगर जेवर टोल महाप्रबंधक के खिलाफ जल्द कानूनी करवाई नहीं की गई तो किसान एकता महासंघ संगठन आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी इस मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना,बलजीत हवलदार, राजबीर ठेकेदार,मास्टर इंद्रपाल,रवि नागर,अमित नागर,कर्मवीर भाटी,गजराज कसाना,करणसिह कसाना,ओमेन्द्र चपरगढ रज़्ज़ाक़ ठेकेदार,प्रदीप कसाना,डा एनजी चौहान, कुलदीप राजपूत,कपिल शर्मा,सतोष कसाना,रवि कसाना,योगेंद्र कसाना,सतपाल कसाना, संजय कसाना, विरमसिह, प्रताप खटाना,बबली कसाना,सिकंदर सिंह,सोनू कसाना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।