Samachar Bharat Live

Latest News updates

वैश्य समाज ग्रेटर नोएडा ने मेधावी बच्चो को किया सम्मानित।

श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” श्री महाराजा अग्रसेन भवन स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में अत्यंत भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह में वैश्य समाज के लगभग 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण रहा।

हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं मुख्य वक्ता श्री सक्षम गुप्ता जी का, जिन्होंने अपने ओजस्वी विचारों से बच्चों को प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के प्रायोजक (Sponsor): Avora Builders Pvt. Ltd. “K B Central” के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आशीष गुप्ता जी का, विनय गुप्ता जी रहे ।

वैश्य समाज के परिवार: सभी अभिभावक और बच्चे जो इस उत्सव की रौनक बने।संस्था के सभी सदस्यों का यह सामूहिक प्रयास समाज में शिक्षा और संस्कारों को एक नई दिशा देगा। भविष्य में भी हम सब मिलकर समाज की उन्नति के लिए ऐसे ही प्रयास करते रहेंगे।

समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल , मनोज गर्ग , ओमप्रकाश अग्रवाल , आलोक गोयल , राजेश गुप्ता , मुकुल गोयल , ऋषि त्यागी , मोनू जेवर , अनिल तायल , रवि गर्ग , अमित गोयल , सर्वेश अग्रवाल , नितिन बंसल , योगेश गर्ग , कपिल गुप्ता , अशोक अग्रवाल , नवीन जिंदल , गोपाल अग्रवाल , शिव कुमार गुप्ता , पंकज अग्रवाल , अमित सिंघल, मोहन गर्ग ,अतुल जिंदल , विकास गर्ग , गौरव गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें