ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के समग्र विकास,मानसिक स्वास्थ्य तथा नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *“भगवतगीता आधारित मूल्य शिक्षा एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम”* का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने, आत्म-अनुशासन विकसित करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान भगवतगीता पाठ, प्रेरक व्याख्यान, संवाद सत्र तथा समूह चर्चाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने भगवद्गीता की शिक्षाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विचार साझा किए तथा तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच, करुणा, सामाजिक सद्भाव और टिकाऊ जीवनशैली जैसे विषयों पर सक्रिय चर्चा की।

*एच.जी. जीव गोपाल दास, प्रमुख, इंस्टीट्यूशनल एवं कॉरपोरेट अफेयर्स, इस्कॉन नोएडा ने कहा:* “वर्तमान समय में युवाओं के सामने मानसिक दबाव और जीवन से जुड़ी अनेक चुनौतियां हैं। उन्होंने बताया कि भगवद्गीता केवल आध्यात्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला व्यावहारिक मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि गीता की शिक्षाएं व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, सही निर्णय लेने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर बेहतर पेशेवर होने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें।“
*शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च के एसोसिएट डीन प्रो. डॉ. आर. श्रीराजा कुमार ने कहा:* “नर्सिंग शिक्षा का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि ऐसे स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करना भी है जो संवेदनशीलता, करुणा और नैतिक मूल्यों से समृद्ध हों। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता की शिक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और नैतिक निर्णय क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें समाज तथा मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने में मदद करते हैं।“
इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. रेखा कुमारी, मिस चंचल लता, डॉ. किरण शर्मा सहित सभी विभागों के डीन, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्टूडेंट्स आदि मौजूद रहे।



More Stories
अधिवक्ताओं ने तिलपता जलभराव,सेक्टर-37 खेल मैदान और जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के रोजगार पर आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान।
सीएम योगी की इन्वेस्टर आउटरीच का असर,ग्लोबल एल्युमिनियम पैकेजिंग हब बनने की ओर अग्रसर यूपी,सीएम योगी से मिले क्राउन होल्डिंग्स व बॉल कॉर्पोरेशन के शीर्ष अधिकारी, उन्नाव में भारत की पहली यूनिट स्थापित कर रहा है क्राउन होल्डिंग्स।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।