Samachar Bharat Live

Latest News updates

गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ,शतरंज प्रतियोगिता में 235 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।

गौतमबुद्धनगर 29 मई, 2026 जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित जनपदीय शतरंज (चेस) प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। साथ में रामग्या स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा की प्रधानाचार्या रीना सिंह भी उपस्थित रहीं तथा उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य, एकाग्रता एवं रणनीतिक सोच को विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आगामी दिनों में अलग-अलग स्थान पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कबड्डी एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता 04 जून 2026, जूडो प्रतियोगिता 05 जून 2026, कुश्ती एवं नेटबॉल प्रतियोगिता 06 जून 2026, बैडमिंटन प्रतियोगिता 07 जून 2026 तथा तैराकी प्रतियोगिता 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।


शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रामग्या स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा में किया गया, जिसमें विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सहयोग प्रदान किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली द्वारा प्रतियोगिता हेतु समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 235 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
यंगेस्ट ब्वाय चेस प्लेयर विहान चौधरी तथा यंगेस्ट गर्ल चेस प्लेयर आरोही बंसल रहे।अंडर-7 बालक वर्ग में आरव राणा (डीएवी पब्लिक स्कूल) ने प्रथम, अरीब गुप्ता (आरएसजे स्कूल) ने द्वितीय तथा अरज बजाज (रामाग्या स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नित्य डेंबला (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) प्रथम, आध्या बिष्ट (जेपी पब्लिक स्कूल) द्वितीय तथा अरना चौहान (द श्रीराम मिलेनियम स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं।


अंडर-9 बालक वर्ग में अव्यान चौधरी (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) ने प्रथम, अद्वय सिंह (बिलाबॉन्ग हाई स्कूल, नोएडा) ने द्वितीय तथा अश्विक तनेजा (पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनीशा शर्मा (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) प्रथम, अद्विका सिंह (डीपीएस नोएडा) द्वितीय तथा समृद्धि कुमारी (रामाज्ञा स्कूल, नोएडा) तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-11 प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गर्वित जैन (रामग्या स्कूल, नोएडा) ने प्रथम, इवान बंसल (डीसी) ने द्वितीय तथा आरव कुमार (सेंट फ्रांसिस स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में श्रेयोवी सिंह (डीपीएस नोएडा) प्रथम, दतिया अग्रवाल (खैतान स्कूल) द्वितीय तथा अश्विका निगम (जेनेसिस ग्लोबल स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विवान पुरी (बाल भारती पब्लिक स्कूल) ने प्रथम, अविरल यादव (जेपी पब्लिक School) ने द्वितीय तथा अर्णव जैन (ऐल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ताशी गोयल (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा) प्रथम, तविषा ददरवाल (पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल) द्वितीय तथा निकिता महाजन (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) तृतीय स्थान पर रहीं।
आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली, रामग्या स्कूल के डायरेक्टर आर. के. केसरी, हेड ऑफ द डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स संदीप शर्मा तथा चेस संगठन गौतमबुद्धनगर के सचिव अतुल निगम द्वारा पुरस्कृत किया गया।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें