रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा का सराहनीय कार्य,चिलचिलाती धूप से बचने के लिए ठेली पटरी लगाने वाले लोगों को कमर्शियल छतरी की गई वितरित।

क्लब सदस्य तरंग तायल ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा चिलचिलाती धूप से बचने के लिए जगत फ़ार्म ,रामपुर,अल्फा,डेल्टा में ठेली पटरी लगाने वाले लोगों को छतरी (कमर्शियल) वितरित की गई।

छतरी पाकर लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई,छतरी पाने वाले लोगों ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल, मुकुल गोयल , कपिल गर्ग, मनु जिंदल ,मोहित बंसल,चेतन शर्मा,हर्ष गुप्ता , तरंग तायल , आदि सदस्य मौजूद रहे।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।